फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 20 दिन में 601 विवेचनाओं का निस्तारण 10 विवेचक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। 20 दिन में 601 विवेचनाओं का विवेचकों ने निस्तारण किया। पुलिस कार्यालय में एसपी धवल जायसवाल ने तेजी से विवेचनाओं का निस्तारण करने वाले पुलिस कर्मियों सम्मानित किया है।
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए दिसंबर में 20 दिन का विशेष अभियान चलाया गया। कुल 601 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। सबसे अधिक व गुणवत्तापूर्ण विवेचना निस्तारण करने वाले विवेचकों सीओ खागा बृजमोहन राय, हसवा चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय, कोतवाली रोडवेज चौकी इंचार्ज भारत सिंह, मलवां थाने से उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव, खागा कोतवाली से उपनिरीक्षक शिवानी अहिरवार, थाना सुल्तानपुर घोष से उपनिरीक्षक आकाश मिश्रा, खागा कोतवाली से उपनिरीक्षक रुपनारायण सिंह, जाफरगंज थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार, सुल्तानपुर घोष थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार, खजुहा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वाधिक विवेचनाएं 76 सदर कोतवाली की निस्तारित हुई हैं। उसके बाद बिंदकी में 62 और खागा कोतवाली की 44 विवेचनाएं निस्तारित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें