फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्भवती पत्नी को तीन तलाक देकर पति ने दूसरा निकाह किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में दहेज नहीं देने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। दूसरी महिला के साथ निकाह कर लिया। पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


चित्रकूट जिला कर्वी थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंज दरियन टोला निवासी तस्लीम बेग की पुत्री अमीना बेगम का निकाह 12 नवंबर 2021 को ललौली थाना क्षेत्र निवासी महफूज खान के पुत्र मोमिन के साथ हुआ था। अमीना बेगम ने पुलिस को बताया कि निकाह के बाद से ही ससुराली दहेज में दो लाख रुपये व सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। वर्ष 2022 में दहेज नहीं देने पर पति मोमिन खान, सास शाहीन, ससुर महफूज, चचेरे ससुर मुशीर खान व काजी मोहम्मद असरार ने पीटकर घर से निकाल दिया। पति मोमिन ने तीन तलाक दे दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। वह घटना के समय गर्भवती थी। वह कई साल से मायके में रह रही है। इधर, पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें