फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति और बच्चों बेहोशी की दवा खिलाकर घर से गायब

Tue, 12 Mar 2024 11:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-नकदी व जेवरात ले गई पत्नी, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति समेत बच्चों को खाने में बेहोशी की दवा दे दी। घर में रखी नकदी व जेवर लेकर भाग गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो खोजबीन शुरू हुई। पति ने पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली खागा में तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च की रात को पत्नी ने खाना बनाकर खिलाया उसके बाद थोड़ी ही देर में सभी सो गए। मौके का फायदा उठाकर पत्नी घर में रखा डेढ़ लाख रुपये व जेवर ले भाग गई। सुबह नींद खुली तो पता चला कि बच्चे अभी भी सो रहे हैं।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि पत्नी आशनाई के चलते रामगोपाल के साथ गई है। उसने घटना को लेकर रामगोपाल के घर में उलाहना दिया तो उसके घरवालों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच के बाद रामगोपाल, ममता देवी, तेज प्रताप, शिवगोपाल, रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




इनसेट-

पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस

खागा। नगर के मानू का पुरवा कि निवासी लक्ष्मी देवी ने एडीजी प्रयागराज को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी नौ मई को नीरज कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद पति नीरज व सास लीलावती ने उससे दहेज में एक लाख रुपए व एक बुलेट गाड़ी की मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे घर से भी बाहर निकाल दिया। एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें