बहुआ(फतेहपुर)। बांदा टांडा हाईवे स्थित दसवांमील टोलप्लाजा पर कर्मियों द्वारा ट्रक चालक व खलासी से मारपीट किए जाने के विरोध पर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। ग्रामीणों के आने पर टोलकर्मी भाग खड़े हुए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। चालक की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। चालक का आरोप है कि टोलकर्मी उससे अवैध वसूली कर रहे थे।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के बिझौली गांव निवासी सुनील तिवारी ट्रक चालक हैं। सुबह तीन बजे ट्रक में गिट्टी लादकर टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि टोल कर्मियों ने ओवललोड ट्रक होने की बात कह तीन सौ रूपये की मांगे।
सुनील ने जब इस अवैध वसूली का विरोध किया तो टोलकर्मियों ने उसे व खलासी कल्लू को ट्रेक से उतारकर मारपीट शुरू कर दी। ट्रक का शीशा तोड़ दिया। इधर सूचना पर बिझौली गांव के ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा काटने लगे। जिन्हें देख टोलकर्मी भाग खड़े हए। बहुआ चौकी प्रभारी उमाकांत यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तहरीर पर जांच की जा रही है।