फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथगाम ब्लाक प्रमुख बीना सिंह ने ली शपथ

Sat, 30 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
शपथ ग्रहण करती ब्लाक प्रमुख बीना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हथगाम विकास खंड की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख बीना सिंह ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया। समारोह में प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप सहित सपा के कई नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख बीना सिंह चौहान को परियोजना निदेशक राजकुमार गौतम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव और मजरों से लेकर शहरों तक का विकास तेजी से कर रही है।

सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, व्यापारियों और छात्र छात्राओं के विकास की तमाम योजनाएं चला रही हैं। सरकार ने तीन साल के अंदर ही सारे चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं। प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। आवास, पेंशन और स्वास्थ्य की योजनाओं से गरीबों का विकास हो रहा है।
विज्ञापन


डीएम राजीव रौतेला ने कहा कि यमुना कटरी के पिछडे़ करीब एक सैकड़ा गांव के विकास की योजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ब्लाक प्रमुख के जेठ भाकियू नेता राजेश सिंह चौहान ने कहा कि ब्लाक में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद शफीर, राफेराना, वंदना शुक्ला, महेंद्र बहादुर, समरजीत सिंह, अचल सिंह और ओमप्रकाश गिहार सहित सपाई मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता हरिनारायण दुबे और संचालन शिवशरण बंधु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें