फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने होटल संचालक से 20 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जोनिहा चौराहे पर होटल चलाने वाले संचालक को बाइक से घर छोड़ने का झांसा देकर दो युवक 20 हजार रुपये लेकर भाग निकले। दोनों टप्पेबाज सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जोनिहां निवासी जगदीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह दुकान से घर जा रहे थे। उनके घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है, जिसके लिए वह 20 हजार रुपये लेकर निकले थे। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से पहले बाइक सवार दो युवक मिले।
उन्होंने नाम लेकर चाचा कहा और घर छोड़ने की बात कही। युवकों ने कॉलेज के पीछे जमीन खरीदने की बात बताते हुए उन्हें लड्डू भी खिलाया। इसके बाद दोनों जगदीश को बाइक पर बैठाकर कॉलेज के पीछे ट्रांसफार्मर के पास ले गए।
विज्ञापन

वहां जमीन दिखाने के बहाने उन्हें उतारकर बाइक सवार भाग गए। कुछ देर बाद जेब में हाथ डालने पर उन्हें 20 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने जोनिहा चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी सावन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें