फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरे टीनशेड की चपेट में आए किसान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। आंधी में पड़ोसी के टीनशेड की चपेट में आने से घायल किसान की सोमवार को कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की जान बचाने के लिए युवाओं ने सोशल मीडिया की मदद से चंदा भी जुटाया था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा। विधायक समेत अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के नसेनिया गांव के किसान गिरधारी लाल पटेल (48) चार मई की शाम दरवाजे पर खड़े थे। तभी पड़ोसी का आंधी में टीनशेड उड़ा था। छत की बाउंड्री तोड़कर नीचे खड़े किसान पर गिरा था। इससे गिरधारी गंभीर रूप से घायल हुआ था। कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था। डाक्टर ने ऑपरेशन में लाखों रुपए का खर्च बताया था।
गांव के अभिषेक वर्मा और शिव प्रकाश शुक्ला ने किसान के इलाज को सोशल मीडिया में आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। दो दिन के अंदर युवाओं की यह मुहिम काफी कारगर साबित हुई। करीब एक लाख पांच हजार रूपये जुटाए थे।
विज्ञापन

उन्हें सोमवार को आपरेशन थियेटर लेकर जा रहे थे, तभी उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। विधायक राजेंद्र पटेल परिवार से मिलने पहुंचे। एसडीएम से वार्ता की और परिवार को दैवीय आपदा का लाभ दिलाने को कहा। किसान के दो बेटे नितिन, निखिल हैं। दोनों कानपुर में पढ़ाई करते हैं। पत्नी सविता शव देखकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें