फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बावन इमली में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का सम्मान

विज्ञापन
फोटो-17-स्वतंत्रता सेनानियों के आ​श्रितों को सम्मानित करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी तहसील स्थित बावन इमली परिसर में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, बलिदानियों के बलिदान और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए लोगों से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और बिंदकी नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू ने बावन इमली के 52 बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बलिदानों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम निशांत तिवारी, बीडीओ खजुहा कोमल सिंह, अधिशासी अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय, तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार रचना यादव, बीईओ पवन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

फोटो-17-स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें