फतेहपुर। पुलिस लाइन में सोमवार को होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 55 पुरुष अभ्यर्थियों को मानक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। इनमें 54 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। एक अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन के लिए अग्रिम तिथि दी गई। सत्यापन के बाद 51 पुरुष अभ्यर्थी फिट पाए गए।
जिले में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में 800 पुरुष और 355 महिला अभ्यर्थी सफल हुए थे। अब इन सभी की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम जारी होने के बाद नियुक्ति दी जाएगी।