फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के वेलकम गेट बने होर्डिंग का अड्डा, देंगे नोटिस

विज्ञापन
जीटी रोड किनारे लगे शिलान्यास के पत्थर को प्रचार सामग्री से ढका गया - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। बात चाहे राजनीतिक प्रचार की हो या फिर व्यापार की। लोगों ने प्रचार के लिए सरकारी संपत्तियों को जमकर निशाना बनाया है। वह भी बिना सोचे और समझे।
विज्ञापन

नगर पंचायत की सीमा में लगे बिजली के खंभों को प्रचार सामग्री से ढकने के बाद अब नगर के स्वागत द्वार भी इससे अछूता नहीं रह गया है। स्वागत द्वार की ऊंचाई अधिक होने के कारण उसे खंभों पर होर्डिंग टांगी जा रही है।
नगर पंचायत खागा के अंदर मौजूदा समय में निजी संपत्तियों पर सबसे अधिक प्रचार सामग्री लगाई जा रही है। जीटी रोड, चौराहे, बस अड़डे, तहसील गेट के पास रहने वाले लोगों के घरों की दीवार, छत की बाउंड्री तो होर्डिंग से पट चुकी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोग अपना प्रचार करने के लिए बिजली के खंभों का भी खूब प्रयोग कर रहे हैं। हालात ये हैं कि कस्बे के पूर्वी और पश्चिमी सीमा पर नगर पंचायत के स्वागत द्वार के खंभों पर भी होर्डिंग टांग दी गई हैं।
इतना ही नहीं नगर पंचायत ने जिन मोहल्लों में सीसी या इंटरलाकिंग रोड का निर्माण कराया गया है। उस रोड की पहचान के लिए लगाए गए शिलान्यास पत्थर तक को प्रचार सामग्री से पाट दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की सीमा में फिलहाल अधिकृत रूप से प्रचार सामग्री लगाने के लिए कोई जगह चिन्हित नहीं है। स्वागत द्वार व शिलान्यास पत्थर पर होर्डिंग या प्रचार सामग्री लगाना गलत है। जिन लोगों की होर्डिंग लगी है, उन्हें नोटिस दी जाएगी। अगर इसके बाद भी प्रचार सामग्री लगाई गई तो नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई होगी।- लालचंद्र मौर्य, ईओ नगर पंचायत

बिंदकी में एसडीएम प्रियंका सिंह को ज्ञापन देते व्यापारी- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें