जहानाबाद (फतेहपुर)। पांच किलो गांजा के साथ अंतर जनपदीय हिस्ट्रीशीटर को संयुक्त टीमों ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 29 मामले कई जिलों में दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर के पास से करीब पांच किलो गांजा और तमंचा बरामद हुआ है। उनकी बाइक भी सीज कर दी गई है।
एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर लालूगंज निवासी श्याम बाबू को एक सूचना के आधार पर घेर लिया। तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में श्यामबाबू के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ फतेहपुर, कानपुर, हमीरपुर जिलों में आर्म्स एक्ट, चोरी, आबकारी, एनडीपीएस के 29 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ जहानाबाद थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है।