फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस चौकी के बाहर एंबुलेंस चालक को हिस्ट्रीशीटर ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में अराजकता का माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आबूनगर पुलिस चौकी के बाहर बुधवार रात हिस्ट्रीशीटर ने एंबुलेंस चालक को पीट दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी आरोपी हंगामा करता रहा और पुलिसकर्मियों से भिड़ने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

आबूनगर रेड्डया नई बस्ती निवासी विजय ने पुलिस को बताया कि वह रात में चौकी के पास खड़ा था। तभी मुराइनटोला निवासी हिस्ट्रीशीटर आमिर वहां पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विजय चौकी की ओर गया। आरोप है कि चौकी के बाहर आमिर ने उसे घसीटकर लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की गई।
विजय का आरोप है कि उसकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। चौकी प्रभारी राजकमल यादव ने बताया कि आरोपी के हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी मिली है। उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें