फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव मिटाकर एकजुट हो हिंदू समाज : सत्यनारायण

विज्ञापन
फोटो-40-कार्यक्रम के दौरान मौजूद भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। तांबेश्वर नगर की शिवाजी बस्ती स्थित नंदी प्रांगण में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा सत्यनारायण मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे बाबा की टीम द्वारा भजन गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि ने समाज को एकता का संदेश देते हुए हिंदू समाज के भीतर व्याप्त आपसी भेदभाव को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने युवा वर्ग को समाज निर्माण की धुरी बताते हुए उन्हें जागरूक, संगठित और संस्कारित बनने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में रही और मुख्य अतिथि का फोकस विशेष रूप से युवाओं पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने की। समापन अवसर पर सम्मेलन समिति के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन गंगा समग्र के कुलदीप सिंह और अधिक सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन का आयोजन इं. संजय श्रीवास्तव ने किया। सेवाभारती की ओर से सेवा बस्ती की प्रियंका और रामा ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक शिवशंकर, जिला प्रचारक अरुण, विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र, भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, राकेश त्रिवेदी, संवेदना सेवा न्यास के पंकज, अभिषेक त्रिवेदी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और ब्रह्मकुमारी प्रमुख नीरू बहन आदि मौजूद रहे।

फोटो-40-कार्यक्रम के दौरान मौजूद भीड़। संवाद

फोटो-40-कार्यक्रम के दौरान मौजूद भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें