फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक आतंकियों के इशारे पर मारे जा रहे हिंदू नेता-त्रिवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने लखनऊ में हो रही हिंदू नेताओं की हत्या के मामले में सोमवार को कलक्ट्रेट में विरोध जताया। महासभा ने संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की दो फरवरी को गोली मारकर की गई हत्या के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

महासभा के प्रांतीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि यह हत्याएं इस्लामिक आतंकियों के इशारे पर हो रही हैं। रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ बच्चन की हत्या, 18 अक्तूबर को हिंदूूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या हुई। प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम है। सरकार का अपराधियों पर तनिक भी नियंत्रण नहीं।
महासभा ने रंजीत सिंह के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और आहत परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वंश गोपाल, गिरिजेश श्रीवास्तव, संतोष नेता, शिवाकांत तिवारी, अतुल दीक्षित, अरुण कुमार शुक्ला, सनी सिंह, रामचंद्र, शैलेंद्र कुमार, गया प्रसाद, बबुली, चुन्नी देवी, रज्जू देवी, संगीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें