फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व विजय की ताकत रखता है हिंदू

Fri, 15 Jan 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद कस्बे के रामतलाई मंदिर परिसर में गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि तीन हजार साल पहले हिंदुओं की पूरी दुनिया थी। लुटते-कटते अब 100 करोड़ बचे हैं, ऐसी परिस्थिति में हिंदुओं की संख्या बढ़ाने का काम करना होगा। सौ करोड़ हिंदू विश्व विजय की ताकत रखते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को कस्बे के रामतलाई मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि विहिप हिंदुओं को समृद्धशाली, सुरक्षित और जागृत कर रही है। धर्मांतरण करने वाले हिंदुओं की घर वापसी के साथ ही उन्हें केंद्र व प्रांतों की सत्ता पर काबिज कराने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का दौर मुगल शासनकाल, अंग्रेजों के शासनकाल व कांग्रेस के शासनकाल में चलता रहा। भाजपा तो भूले-भटकों को घर वापस ला रही है। तोगड़िया ने कहा कि भारत की राज सत्ता पर काबिज सरकार को संविधान में परिवर्तन करना पडे़गा। पीएम चाहे जो भी बने, संविधान में परिवर्तन कर ही राम मंदिर का निर्माण कराना पडे़गा।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकारों को भी आडे़ हाथों लिया। कहा कि सरकारें किसानों का ध्यान नहीं दे रही हैं, जिससे देश में हजारों किसान गरीबी के कारण आत्महत्याएं कर रहे हैं।

सभा में भाजपा विधायक विक्रम सिंह, कृष्ण पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, अवधेश मिश्रा, अनिल गुप्ता चार्ली, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा मिश्रा, विहिप जिलाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, डा. राजेश गुप्ता उर्फ राजा भइया, जयंती सचान, करन सिंह पटेल, राम जी गुप्ता, विपिन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें