फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे के फुटपाथ को बना लिया पार्किंग, लग रहा जाम

Tue, 19 Mar 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7-हाईवे फुटपाथ पर खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन


बक्सर मोड़ के आगे पीछे तक आधा किलोमीटर तक फुटपाथ पर बड़ी संख्या में खड़े रहते वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर(चौडगरा)। हाईवे के फुटपाथ पर भारी वाहन खड़े होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। रोक के बावजूद ऐसे वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। सोमवार से रूट डायवर्जन के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
हाईवे पर बक्सर मोड़ के आगे पीछे तक आधा किलोमीटर दूर तक फुटपाथ पर बड़ी संख्या में ट्रक खड़े रहते हैं। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर निर्माण के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों को घाटमपुर से चौडगरा होते हुए तथा कानपुर के रामा देवी से चौडगरा फतेहपुर होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

यह सभी ज्यादातर मौरंग, गिट्टी भरे ओवरलोड ट्रक बक्सर मोड़ से लखनऊ जाने पर रोक लगा दी गई है। यह सभी वाहन फतेहपुर से लखनऊ भेजे जा रहे हैं। इसी कारण हाईवे के बक्सर मोड़ के फुटपाथ पर भारी वाहन बड़ी संख्या में खड़े हैं कि शायद पुलिस कुछ ले-देकर बक्सर की तरफ से जाने के लिए रात को इजाजत दे दे।
विज्ञापन

उधर, सरकार ने भारी वाहनों को फुटपाथ पर खड़े होने को लेकर रोक लगा रखी है। भारी वाहनों के खड़े होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार इन स्थानों पर दुर्घटनाएं भी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि दही चौकी से लखनऊ रोड पर निर्माण के कारण रूट डायवर्जन हुआ है। इसके कारण हाईवे पर भारी वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चौडगरा व बक्सर रोड पर पुलिस लगाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें