फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे रखे पत्थर से टकराया ट्रेलर, कोई हताहत नहीं.

विज्ञापन
कोहरे के कारण पुरइन कालेज के सामने पत्थर से टकराया ट्रेलर व अन्य गाड़िया - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा एक ट्रेलर पुरइन स्थित कॉलेज के सामने कोहरे के कारण एक पत्थर से टकरा गया। हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन ट्रेलर के पीछे लगातार चार वाहन आपस में टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को रास्ते हटवाया।
विज्ञापन

कोहरे के कारण हाईवे पर हादसों की संभावना बढ़ जाती है। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक ट्रेलर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था।
कोहरा होने के कारण उसकी रफ्तार कम थी। ट्रेलर चालक के पीछे एक कार, उसके पीछे एक ट्रक और उसके पीछे एक कार लाइन में चल रहे थे।
जैसे ही ट्रेलर चालक खागा कोतवाली के पुरइन स्थित कॉलेज के सामने पहुंचा तो उसकी गाड़ी सड़क किनारे रखे बड़े पत्थर से टकरा गई। टक्कर होते ही ट्रेलर के पीछे चल रही गाड़ियां भी आपस में धड़ाधड़ टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया। मझिलगांव चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें