फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके से अपमिश्रित शराब बिक्री करने वाले गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कूरा गांव स्थित देशी शराब की दुकान से मिलावटी शराब बेचने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मिलावटी शराब के रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों को तलाशने में लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को आबकारी व पुलिस टीम ने कूरा गांव के देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की थी। यहां टीम को 110 पौवा मिलावटी शराब, 800 फर्जी क्यूआर कोड, 1000 ढक्कन, 40 खाली पौवा व एक लाख 95 हजार रुपये बरामद हुए थे। पुलिस ने मौके से सेल्समैन रामशंकर व उसके पुत्र संदीप निवासी मर्दनपुर थाना सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार किया था। दोनों को गुरुवार दोपहर कोर्ट ले जाया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें