फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीईटी के चलते तीन दिन भारी वाहनों को शहर में नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान शहर और आसपास के मार्गों पर जाम से बचाव के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को सुबह चार से रात 10 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर रूट परिवर्तित किया है।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले में 16 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी आयोजित होनी है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने-जाने को देखते हुए सुरक्षा, सुगम यातायात और जाम से बचाव के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रतिबंधित मार्गों पर भारी वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इन रास्तों से गुजरेंगे भारी वाहन

- कोराई मोड़ से कटका, बहुआ और दतौली होकर बांदा जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन चौडगरा, बिंदकी, जोनिहा, ललौली और चिल्ला होकर बांदा जाएंगे। वापसी में भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। बांदा से आने वाले भारी वाहन पपरेंदा, चिल्ला, ललौली, जोनिहा और बिंदकी बाईपास होते हुए चौडगरा हाईवे से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


- सातमील से हुसैनगंज होकर डलमऊ और हथगाम जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। रायबरेली जाने वाले वाहन सातमील से असनी और लालगंज होकर जाएंगे। हथगाम से खखरेरू और हुसैनगंज होकर फतेहपुर या डलमऊ जाने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।
- डलमऊ से गंगापुल होकर जमरावां, हुसैनगंज और फतेहपुर आने वाले भारी वाहनों पर भी रोक रहेगी। ऐसे वाहन डलमऊ से लालगंज, गंगासो, असनी गंगापुल, सातमील और लखनऊ बाईपास होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

बिंदकी कस्बे में प्रवेश पर रोक

- चौडगरा-बिंदकी-जोनिहा-ललौली मार्ग पर जाने वाले भारी वाहन बिंदकी बाईपास का इस्तेमाल करेंगे। परीक्षा के दिनों में किसी भी स्थिति में भारी वाहनों को बिंदकी कस्बे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बकेवर से खजुहा होकर बिंदकी आने वाले वाहन बकेवर से पहुर तिराहा होते हुए बिंदकी-ललौली मार्ग से जाएंगे।

- सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज के सर्विस रोड पर मुरादीपुर मोड़ से कॉलेज की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को हाईवे की मुख्य लेन से गुजरना होगा।

गाजीपुर-बहुआ और बंधवा-बहुआ मार्ग पर भी रोक

- गाजीपुर-बहुआ और बंधवा-बहुआ मार्ग पर भी भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। गाजीपुर से फतेहपुर की ओर आने वाले भारी वाहन गाजीपुर से असोथर और थरियांव होकर जाएंगे। वहीं, बंधवा से बहुआ शाह होकर फतेहपुर जाने वाले वाहन बंधवा से जोनिहा, बिंदकी बाईपास और चौडगरा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें