फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार माह के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

विज्ञापन
फोटो-29- कल्यानपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सौरभ सोनकर उर्फ ढिल्लन व बरामद बाइक एवं मोबाइल। सं
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर पुलिस ने जुलाई में राहगीरों से लूटपाट के मामले में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वारदात में इस्तेमाल बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। मामले में दो आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर हैं। इनमें एक दुबई में है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मुरादीपुर-बिंदकी रोड से दरियापुर गांव निवासी सौरभ सोनकर उर्फ ढिल्लन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चंदनपुर निवासी अपने साथी असगर अली उर्फ अरमान और मो. यासीन उर्फ टीना के साथ मिलकर लूटपाट करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों ने जुलाई में चंदनपुर से गूंझी मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को रोककर मारपीट की थी और उनके मोबाइल व पर्स लूट लिए थे। पुलिस के मुताबिक, असगर अली गिरफ्तर से दूर है। जबकि मो. यासीन दुबई में है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें