फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भीषण गर्मी से हीट स्ट्रोक के रोगी बढ़े, एक भर्ती

Wed, 22 May 2024 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भीषण गर्मी से हीट स्ट्रोक रोगी अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में एक हीट स्ट्रोक रोगी भर्ती कराया गया। प्रतिदिन 20 से 22 हीट स्ट्रोक के मरीज अस्पताल आ रहे हैं। इनके अलावा दस्त, बुखार, पेट दर्द के रोगियों से अस्पताल भर गया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के मसवानी मोहल्ला निवासी हीट स्ट्रोक पीड़ित मरीज कमलाकांत (28) को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. केके पांडेय के अनुसार प्रतिदिन 20 से 22 हीट स्ट्रोक रोगी ओपीडी में पहुंच रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ दस्त, तेज बुखार, पेट दर्द के रोगियों की संख्या बहुतायत हो गई है। मंगलवार को 1352 रोगियों का पंजीयन कराया गया।
सुबह 11 बजे जिला अस्पताल के पंजीयन खिड़की में पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइनें लगी रही। 10.20 बजे दवा वितरण खिड़की में रोगियों की दोहरी लाइन लगाई गई। 10.25 बजे पैथोलॉजी में रक्त की जांच कराने के लिए मारामारी रही। भर्ती रोगियों से तीनों वार्ड फुल हैं। भर्ती रोगियों में सर्जिकल के अलावा अन्य रोगी तेज बुखार, पेट दर्द और दस्त से पीडि़त हैं।
विज्ञापन

बयान:-
जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक से निपटने के पर्याप्त तैयारी है। ऐसे रोगियों को भर्ती कर इलाज के लिए कोल्ड वार्ड तैयार है। इसमें छह रोगी भर्ती करने की व्यवस्था है। अन्य सभी तरह के रोगियों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाओं के स्टाक के साथ कुशल डाक्टरों की टीम है।
विज्ञापन

डॉ. पीके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
.......................
बचाव के लिए क्या करें
- धूप में बाहर निकलने से बचें।
- कम से कम चार लीटर प्रतिदिन पानी पीएं।
- बासी खाना और बाजार की खानपान सामग्री मत खाएं।
- तला, भुना खाना खाने से परहेज करें।
- फ्रिज का रखा खाना न खाएं।
- फिल्टर वाला या फिर क्लोरीन मिला पानी पिएं।
- कोई शिकायत होने पर कुशल डाक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें