फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हार्ट अटैक के मरीज को ट्रामा सेंटर में आधे घंटे तक नहीं मिला इलाज, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को हार्ट अटैक के मरीज की मौत हो गई। डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही को लेकर ट्रॉमा सेंटर पर परिजनों ने 20 मिनट तक हंगामा काटा। जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को करीब 30 मिनट तक उपचार नहीं मिल सका।
विज्ञापन

थाना हुसैनगंज क्षेत्र के गांव सहिमलपुर निवासी ग्राम पंचायत सदस्य गुलाब सिंह (57) को दोपहर करीब 12 बजे हार्ट अटैक पड़ गया। नाजुक हालत में परिजन निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। मरीज का इलाज करने के लिए परिजन करीब आधे घंटे तक डॉक्टर को बुलाते रहे। लेकिन डॉक्टर स्टाफ रूम के अंदर नर्सिंग कर्मियों से बातचीत करते रहे। उपचार न मिलने से मरीज की मौत हो गई। डॉक्टरों के इस लापरवाहीपूर्ण रवैये से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सुरक्षा गार्डों ने परिजनों को शांत कराया। वे शोक में घर लौट गए। इधर तीमारदारों की खरी-खोटी सुनकर झल्लाए नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। दोनों के बीच पंद्रह मिनट तक झड़प होती रही। ट्रॉमा सेंटर में शोरगुल सुनकर भीड़ लग गई। इससे मरीजों का उपचार भी प्रभावित हुआ। गुलाब सिंह के चार बेटे रंजीत, बलजीत, मिथुन सिंह और लवलेश सिंह हैं। पत्नी प्रेमा देवी रो रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें