हसवा। आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में रिश्वत मांगने के वायरल ऑडियो में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य सेविका के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी। यह रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई है। वहीं हसवा सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
ब्लॉक हसवा के खेसहन गांव में अक्षिता देवी का आंगनबाड़ी पद पर चयन के लिए मुख्य सेविका विमला शर्मा ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया। इसके खिलाफ जांच बैठाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह ने मुख्य सेविका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए लखनऊ पत्र भेजा है। इस पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। वायरल ऑडियो को लेकर विमला शर्मा का कहना है कि इसमें मेरी आवाज नहीं है। इसके बाद जांच बैठाई गई। वहीं सीडीपीओ अरविंद कुमार यादव को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।