फतेहपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से गर्भवती महिलाओं को भी अपने सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का इम्यून सिस्टम प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है।
जिला महिला चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके गुप्ता का कहना है कि गर्भकाल में दो लोगों की जान का सवाल होता है, इसलिए बहुत ही सावधानी की जरूरत है। गर्भवती महिलाओं में संक्रमित का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि इस समय उनकी इम्यूनिटी का स्तर बहुत ही कम होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संबंध में आगाह किया है कि गर्भवती में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। संक्रमण के चलते समय से पहले बच्चे के जन्म का खतरा भी बढ़ जाता है।
डा. पीके गुप्ता ने बताया गर्भवती के लिए तीन चीजें बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे पहले तो उन्हें लोगों से मेलजोल कम रखना चाहिये। इसके अलावा हाथ धोना एवं मास्क पहनना जरूरी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस समय गर्भवती को विशेष पोषक आहार लेना चाहिए, जिससे उनके शरीर में इम्यूनिटी का स्तर बढ़ सके। कोरोना के कोई लक्षण दिखें तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। गर्भवती को वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए क्योंकि अभी तक गर्भवती पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू नहीं हुआ है। गर्भवती को विटामिन सी, ए, विटामिन डी और कैल्शियम की गोली का सेवन करना जरूरी है। खान पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
...
इनसेट --
घबराएं नहीं--
- अगर गर्भवती कोरोना पाजिटिव हो जाती है तो इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हैल्दी डाइट लेकर रेस्ट करके ठीक किया जा सकता है।
..
कोरोना होने पर करें यह काम
-- अगर गर्भवती को कोरोना हो गया है तो सबसे पहले डॉक्टर से सम्पर्क करें। इस दौरान अपनी मर्जी से किसी भी तरह की दवा का सेवन न करें। डॅाक्टर से परामर्श करने के साथ मानसिक तनाव न रखें। घर पर रह कर हल्का योग करें। कोरोना वायरस से बचने के लिये गर्भवती पौष्टिक आहार को सेवन करें। इंफेक्शन से बचने के लिये हल्दी वाला दूध का प्रयोग करें।
.......
यह बरतें सावधानी
-- कोरोना से बचने के लिये गर्भवती नियमित तौर पर अपने हाथ धोएं। छीकने और खांसने पर टिशू पेपर का इस्तेमाल करें। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में न आएं, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल न करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की कोशिश करें।
------------------------------