फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः प्रसव के एक दिन बाद महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
महिला अस्पताल के वार्ड में रोते बिलखते अमृता के परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के एक दिन बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। डॉक्टर पर छह हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। सीएमएस ने जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कानपुर गोविंदनगर निवासी रणवीर की पत्नी अनीता गौतम का मायका सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा में हैं। प्रसव के लिए मायके में अनीता रह रही थी। अनीता के पिता त्रिलोकी नाथ ने बताया कि बेटी को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में दो अक्तूबर को भर्ती कराया था। आरोप है कि डॉक्टर ने आपरेशन के बाद प्रसव होने की बात कही। इसके बदले में छह हजार रुपये मांगे। उन्होंने रुपये भी दिए। तीन अक्तूबर को प्रसव हुआ। इसके बाद बेटी अस्पताल के वार्ड में भर्ती थी।
सुबह अचानक उलझन होने लगी। इसके बाद डॉक्टर व नर्स को बताया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। दोपहर को अनीता की मौत हो गई। परिजनों के हंगामा करने पर सदर अस्पताल चौकी इंचार्ज शिशिर यादव पहुंचे। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। सीएमएस डॉ. रेखारानी ने बताया कि डॉक्टर से पूछताछ की गई है। महिला के सांस लेते समय अधिक पानी पिलाने से मौत होने की जानकारी मिली है। पैसे लेेने के आरोप की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें