फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल नौ महीने नौ दिन बाद मेडिकोलीगल सुविधा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में तीन साल नौ महीने नौ दिन बाद आखिरकार एक्सरे की सुविधा बहाल हो गई। मंगलवार को नवागंतुक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश कुमार ने काम संभाल लिया। पहले दिन दो एक्सरे हुए।
विज्ञापन

13 जून 2017 को जिला अस्पताल में तैनात तत्कालीन रेडियोलॉजिस्ट डा. मनुगोपाल निलंबित कर दिए गए थे। इसके बाद जिला अस्पताल में दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई। कई बार जेडी स्वास्थ्य ने कौशांबी जिले के सीएचसी सरांयअकिल में तैनात डॉ. राजेश सिंह को यहां से संबद्ध किया, लेकिन वह नहीं आए।
इसके बाद जिले के मेडिकोलीगल के मामले कौशांबी जिला अस्पताल भेजे जाने लगे। मामले पर जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर सितंबर 2020 में इन्हें दोबारा संबद्ध किया गया, लेकिन यह फिर भी नहीं आए। 29 अक्तूबर 2020 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान तत्कालीन डीएम संजीव सिंह ने सीएम योगी आदित्यानाथ से रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन

सीएमएस ने 22 बार मुख्यालय को पत्राचार किया था। इन सभी प्रयासों के बाद जनपद में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हुई है। शासन ने सीएचसी सरांयअकिल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश की तैनाती जिला अस्पताल में की है।
डॉ. राजेश ने सोमवार की शाम कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार से मेडिकोलीगल का काम संभाल लिया है। सीएमओ डॉ. गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट ने कार्यभार संभाल लिया है। अब जिले के मेडिकोलीगल जिला अस्पताल में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें