बिंदकी। कोरोना वायरस की दहशत ने सरकारी अस्पताल की ओपीडी में मरीज देखने वाले डॉक्टरों को मास्क पहना दिया है। सीएचसी में चिकित्सक शुक्रवार को मास्क लगाकर चिकित्सीय परामर्श देते नजर आ रहे हैं।
चिकित्सकों को इस तरह से देखकर तमाम मरीज और तीमारदार अस्पताल से निकलने के बाद मेडिकल स्टोर पर मास्क की फरमाइश करते सुने गए। उधर, सीएचसी में शुक्रवार की ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों की सजगता को देखकर मरीज के साथ कई तीमारदारों ने चिकित्सकों से कोरोना के बाबत सवाल भी किए। इन सवालों को चिकित्सकों ने जवाब देते हुए बचाव के उपाय बताए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नीरज गुप्ता ने कोरोना वायरस एक बहुत ही गंभीर बीमारी हैै। सार्वजनिक जगह पर जाते समय मास्क पहनें। किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने से पहले हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करें।