फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों में जंचेंगी कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को खत्म हो गई। परीक्षा खत्म होते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तैयारियों में जुट गया है। इस बार दो नए मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह से कुल पांच केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन की तैयारियों के लिए शनिवार को डीआईओएस कार्यालय में उपनियंत्रकों की सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होना है। इस बार जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहपुर, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार पिछले कई सालों से मूल्यांकन केंद्र बनते आ रहे हैं लेकिन इस बार मुस्लिम इंटर कालेज फतेहपुर और नागा निरंकारी बालिका इंटर कालेज को पहली बार मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन केंद्र बने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपनियंत्रक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें