फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दवा के छिड़काव के साथ अब स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों से संबंधित गांवों में फागिंग कराना भी शुरू कर दिया है। उधर, मंगलवार को हाई अलर्ट वाले 28 गांवों में 480 लोगों के खून के नमूने लेकर स्लाइडें बनाई गईं। इनमें 84 नमूने डेंगू और 396 मलेरिया की जांच के लिए लिए गए। जिन्हें जांच के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

बिंदकी तहसील क्षेत्र के 28 गांवों में बुखार कहर बरपा रहा है। अब तक क्षेत्र में तीन डेंगू रोगी मिल चुके हैं, जिनमें एक की मौत भी हो चुकी है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर काबू पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
इसके साथ ही मंगलवार से पूरे जिले में बुखार रोगियों के साथ वैक्सीनेशन न कराने वाले लोगों का सर्वे हुआ। इस काम में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगा दिए गए हैं। यह काम 16 सितंबर तक पूरा किया जाना है। इसके बाद रिपोर्ट संकलित कर सीएमओ को सौंपी जानी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को भेजी गई स्लाइडों और नमूनों की जांच रिपोर्ट 72 घंटे बाद मिलेगी। दूसरे दिन मंगलवार को भी उनकी टीमों ने बिंदकी तहसील क्षेत्र में 396 मलेरिया और 84 डेंगू के नमूने लिए हैं। उनका मानना है कि जांच में डेंगू मिलने की उम्मीद बहुत ही कम हैैैै, लेकिन मलेरिया रोगी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें