फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हेल्थ एटीएम के तार जले, ठप पड़ीं जांच सुविधाएं

विज्ञापन
फोटो-11-पीएचसी की बंद पड़ी स्वास्थ्य एटीएम। संवाद
विज्ञापन
असोथर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लगे हेल्थ एटीएम के तार जल गए हैं। इससे मशीन ने काम करना बंद कर दिया है। इस कारण मरीजों को विभिन्न तरह की जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20-25 दिनों से मशीन काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इस कारण ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट रेट और अन्य सामान्य जांच नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में उन्हें निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
तीमारदारों का आरोप है कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए हेल्थ एटीएम की सुविधा उपलब्ध करई थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामचंद्र, ननकू, अवधेश, शिबू, शंभू आदि का कहना है कि हेल्थ एटीएम खराब होने से लोगों को निजी लैबों में जांच करानी पड़ती है। इसमें 300 से लेकर 400 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
लैब टेक्नीशियन श्रद्धा देवी ने बताया कि मशीन के कुछ तार जल गए हैं। इस कारण वह काम नहीं कर रही है। पत्राचार किया गया है, जल्द मशीन के ठीक होने की संभावना है।

फोटो-11-पीएचसी की बंद पड़ी स्वास्थ्य एटीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें