फतेहपुर। खागा स्थित रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय जीटी रोड पर आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे रोजगार मेले का आयोजन होगा। प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन होना अनिवार्य है। शिविर में एलीमेन्ट्स कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा की ओर से हाईस्कूल, इंटर और आईटीआई पास, 18 से 30 वर्ष के पुरुष, महिला, पुखराज हेल्थकेयर कानपुर की ओर से हाईस्कूल पास 18 से 26 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थियों व एलआईसी फतेहपुर की ओर से बीमा सखी के लिए हाईस्कूल पास, 19 से 45 वर्ष की महिलाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी समय से निर्धारित स्थल पर पहुंचे। ये जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी है।