फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फतेहपुर में मिली युवती की सिर कटी लाश, जींस टी-शर्ट पहने युवती की नहीं हो पाई शिनाख्त

Sat, 06 Feb 2021 10:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर के असोथर में करीब 25 साल की एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवती का सिर धड़ से अलग किया और फिर शव को थानाक्षेत्र के सरवल गांव के पास फेंक दिया। पुलिस ने आसपास के करीब 10 किमी हिस्से में सिर की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


निवर्तमान प्रधान की ओर से फौरी सूचना पुलिस ने दर्ज की है और शव को मार्च्युरी में रखवाया है। औगासी मार्ग पर सरवल गांव के रास्ते पर सरवल निवासी कन्हैया दुबे के नहर पटरी से 200 मीटर की दूरी पर खेत में शनिवार की सुबह करीब 25 साल की युवती का सिर कटा शव मिला।
विज्ञापन

युवती पीली धारीदार गर्म टी-शर्ट, आसमानी रंग की जींस, चाकलेट रंग का कार्डिगन, भूरे रंग की जूती और मोजे पहने थी। मौके पर पहुंची पुलिस सिर की खोज में जुट गई। ग्रामीणों से शव के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। 

पुलिस को आशंका हैै कि हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। शिनाख्त न हो सके इसलिए युवती के सिर को काटकर कहीं और फेंका गया। मौके पर खून के धब्बे भी मिले हैं। घटनास्थल से औगासी पुल होते हुए बांदा जिले की सीमा भी जुड़ती है। आशंका है कि युवती जिले या फिर बांदा की भी हो सकती है।

एसपी सतपाल आंतिल, एएसपी राजेश कुमार के साथ ही फोरेंसिक टीम जांच को पहुंची। टीम ने मिट्टी पर फैले खून के नमूने लिए हैं। निवर्तमान प्रधान गोरे दुबे की ओर से थाने में लिखित सूचना दी गई है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि शव करीब 48 घंटे पुराना है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। सिर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें