फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हेड कांस्टेबल को दी अंतिम विदाई, वरिष्ठ अधिकारी रहे नदारद

विज्ञापन
फोटो-39- प्रधान आरक्षी अभिषेक त्रिपाठी के पा​र्थिव शरीर को सलामी देते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
असोथर। कन्नौज में पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के एस्कॉर्ट वाहन के सड़क हादसे में जान गंवाने वाले असोथर निवासी हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी का बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

करीब 10:30 बजे उनके छोटे भाई आशीष त्रिपाठी ने पूर्वजों के समाधि स्थल पर मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार, रिश्तेदार और कस्बे के लोग गमगीन थे। पुलिस मंगलवार देर रात उनका शव कन्नौज से असोथर लाई थी।
असोथर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा और जरौली चौकी प्रभारी राकेश शर्मा मौजूद रहे। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने पुलिस विभाग के किसी वरिष्ठ अधिकारी के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि ड्यूटी पर जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि देने वरिष्ठ अधिकारी को आना चाहिए था।

फोटो-39- प्रधान आरक्षी अभिषेक त्रिपाठी के पार्थिव शरीर को सलामी देते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें