फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीएम ने चलाया चरखा, एसपी ने कर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-17-चित्र पर माल्यापर्ण के बाद सलामी देते पीएसी सेनानायक। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रमों के जरिये उनके विचारों को स्मरण किया गया। बृहस्पतिवार को ग्राम सेवा संस्थान में डीएम रविंद्र सिंह ने चरखा चलाकर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। यहां एडीएम डॉ. अविनाश त्रिपाठी, सुनील कुमार, संस्था अध्यक्ष मेवाराम कटियार व ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तहत एसपी अनूप कुमार सिंह ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। पीएसी लाइन में सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी ने गांधी व शास्त्री के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।



इसी क्रम में ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस सेवा कार्यक्रम में निहाल सिंह जेम्स, मोहम्मद मुश्ताक, गुरमीत सिंह, एचआर सनि, टेरेसा पॉल, अविरल मिश्रा और मो. खलीक जाफरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें