फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां सिद्धिदात्री की पूजा संग हवन, कन्या भोज और भंडारे

विज्ञापन
फोटो-18-शांतिनगर स्थित पंडाल में भोज के दौरान मौजूद कन्याएं। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ हवन, कन्या पूजन, भंडारे, झांकियां और जागरणों के आयोजन हुए। मंदिरों और पंडालों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन

शहर के शीतला माता, दुर्गा मंदिर, कालिकन मंदिर, पटेल नगर, शांतिनगर और राधानगर सहित कई इलाकों में कन्या भोज और भंडारे आयोजित हुए। हनुमान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सिद्धिदात्री व रामदरबार की पूजा हुई।
अमौली के गायत्री मंदिर में पंचकुंडीय यज्ञ, कन्या पूजन और विशाल भंडारा संपन्न हुआ। यहां नारी सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम भी हुए। बिंदकी के ज्वालाजी मंदिर में माता का विशेष शृंगार, कन्या भोज और भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बकेवर की सब्जी मंडी में नवदुर्गा पूजन के बाद पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा हुआ। वहीं हथगाम स्थित प्रसिद्ध मनकामनेश्वर धाम में 29वां रात्रि जागरण संपन्न हुआ।

जहानाबाद, सुंदरपुर, दारागंज, गढ़ी और अन्य 43 स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए। बहुआ कस्बे में झांकियों के साथ पारंपरिक जवारा निकाला गया। कन्हैया नगर, गांधीनगर, जवाहर नगर और सर्वोदय नगर में श्रद्धालुओं ने मुंह में सांग लेकर श्रद्धा का प्रदर्शन किया।
पूरे आयोजन के दौरान थाना प्रभारी दुर्गेश प्रसाद गुप्त की निगरानी में सुरक्षा व व्यवस्था बनी रही। आयोजन में क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

फोटो-18-शांतिनगर स्थित पंडाल में भोज के दौरान मौजूद कन्याएं। संवाद

फोटो-18-शांतिनगर स्थित पंडाल में भोज के दौरान मौजूद कन्याएं। संवाद

फोटो-18-शांतिनगर स्थित पंडाल में भोज के दौरान मौजूद कन्याएं। संवाद

फोटो-18-शांतिनगर स्थित पंडाल में भोज के दौरान मौजूद कन्याएं। संवाद

फोटो-18-शांतिनगर स्थित पंडाल में भोज के दौरान मौजूद कन्याएं। संवाद

फोटो-18-शांतिनगर स्थित पंडाल में भोज के दौरान मौजूद कन्याएं। संवाद

फोटो-18-शांतिनगर स्थित पंडाल में भोज के दौरान मौजूद कन्याएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें