फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा की बजाय दोस्त ने दे दिया धक्का, हुई मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो महेश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
- सिर में चोट लगने से हुई मौत - पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ा संवाद न्यूज़ एजेंसी औंग(फतेहपुर)। पीने के लिए गांजा मांग रहे दोस्त को धक्का देकर युवक ने पुलिया से नीचे गिरा दिया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को पकड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से कोमा में चले जाने से मौत होना स्पष्ट हुआ है। थाने के गंगचौली बुजुर्ग निवासी रामकिशन के पुत्र महेश सविता(40) को गांव किनारे रजबहा पुलिया के पास पहुंचा था । जहां छेद्दूपाल का पुत्र गोलू पाल पहले से मौजूद था। वह दोनों अक्सर गांजा पीने पुलिया के पास खड़े होते थे। उनके बीच रविवार रात विवाद हो गया। गोलू ने महेश को एक थप्पड़ मारा। उसके बाद धक्का दे दिया। महेश अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरा। जहां ईंट पड़े हुए थे और उसके सिर में चोट लगी। इसी दौरान भाई राजेश और मां ननकी खेत से लौट रहे थे। दोनों महेश को घायल देखकर गांव के ही डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गोलू ने कबूला कि उसके पास महेश गांजा पीने आया था। गांजा कम मात्रा में होने की वजह से पिलाने से मना कर दिया। तभी वह झगड़ने लगा था। विवाद होने पर धक्का-मुक्की के दौरान पुलिया में गिरा था। घटना से महेश की पत्नी प्रभा और परिजनों का हाल बेहाल हो गया।थानेदार नागेंद्र नागर ने बताया महेश सविता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। उसके पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : AMAR UJALA
गमगीन परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें