फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक अरब से अधिक की साइबर ठगी के आरोपी को ले गई हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
फोटो-39-मोहम्मद इकबाल आरिफ। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फतेहपुर। गुजरात और हरियाणा में साइबर ठगी का नेटवर्क चलाकर करीब एक अरब की ठगी करने वाला आरोपी हथगाम थाना क्षेत्र का निकला। हरियाणा पुलिस ने उसे हथगाम से गिरफ्तार कर कस्टडी रिमांड पर साथ ले गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रायपुर मुआरी गांव निवासी मोहम्मद इकबाल आरिफ को शनिवार शाम पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार किया। हथगाम निवासी इसका एक साथी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोप है कि गैंग ने हरियाणा और गुजरात के सूरत से बैठकर लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। इसमें कई राजनेता, प्रॉपर्टी डीलर और अन्य लोग शामिल हैं। हरियाणा पुलिस को अक्तूबर 2025 में हुई धोखाधड़ी के एक मामले में उसकी तलाश थी।
आरोपी जिला साइबर क्राइम पुलिस के रडार पर समन्वय पोर्टल के माध्यम से आया था। म्यूल खाते की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल पर जांच की तो देशभर में एक अरब 14 करोड़ 32 लाख रुपये की ठगी से जुड़ी 178 शिकायतें दर्ज मिलीं। म्यूल खाता आबूनगर शहर के जनसेवा ट्रस्ट का निकला। इन्हीं कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस मोहम्मद इकबाल तक पहुंची और 17 जून को प्राथमिकी दर्ज की थी।

फोटो-39-मोहम्मद इकबाल आरिफ। स्रोत: सोशल मीडिया- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें