फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
फोटो-26-ओम गंगा घाट में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। सावन के दूसरे सोमवार को भी शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। भोर से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। गंगा घाटों से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने जयकारों के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसरों में मेले लगे और श्रद्धालुओं ने भंडारे कर प्रसाद वितरित किया। तांबेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा घाटों पर स्नान के लिए भी भीड़ रही।
विज्ञापन




कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
जहानाबाद। कांवड़ियों ने श्री राजराजेश्वर बाबा मंदिर में जलाभिषेक किया। रविवार को शिवराजपुर गंगा घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने सोमवार सुबह सात बजे शिवलिंग का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसी तरह कालेश्वर महादेव, श्रीबलखण्डेश्वर और सिद्धेश्वर बाबा मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। (

थवईश्वर धाम में 25 हजार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
बहुआ। थवईश्वर धाम मंदिर में दूसरे सोमवार को करीब 25 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भोलेबाबा के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्री, धूप, अगरबत्ती और प्रसाद चढ़ाकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



भक्ति भाव से किया जलाभिषेक
अमौली। सोमवार को नोन नदी किनारे स्थित चांदपुर के गूढ़ेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, शहद, पुष्प, धतूरा समेत पूजन सामग्री अर्पित कर भक्ति भाव से जलाभिषेक किया। क्षेत्र से आए भक्त भोर से ही कतार में लगकर हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए शिव आराधना में लीन रहे। समिति के मुन्ना सिंह चौहान, प्रधान सुशील सिंह तोमर, अरुण तिवारी, सतवंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह और सागर सिंह ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
हुसैनगंज। श्रावण के दूसरे सोमवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। हर-हर महादेव की गूंज से गंगा तट भक्तिमय रहा। भिटौरा के ओमघाट में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद महिलाओं ने पुष्प, धूप और दीप अर्पित कर गंगा मइया की पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाट स्थित महाकालेश्वर शिवलिंग में जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और धूप अर्पित किए।


विश्व कल्याण के लिए हुआ रुद्राभिषेक
जाफरगंज। खजुहा ब्लॉक के बिंदौर स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारे में सोमवार को विधि-विधान से रुद्राभिषेक हुआ। कानपुर के आचार्य आशुतोष दुबे ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का अभिषेक कराया। करीब तीन घंटे चले अनुष्ठान में श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। मंदिर पुजारी भवदत्त अवस्थी, सती धाम तीर्थराज दिव्यानंद महाराज, आलोक अवस्थी, शिवम, मान सिंह गौतम और संदीप चौहान मौजूद रहे।

फोटो-26-ओम गंगा घाट में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-26-ओम गंगा घाट में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-26-ओम गंगा घाट में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें