फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला अस्पताल में तैनात होगी स्त्री रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
फोटो-37-15 अप्रैल को छपी खबर की पीडीएफ। संवाद - फोटो : मुख्य अति​थि को स्मृति चिन्ह भेंट करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने प्राचार्य को महिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ की तैनाती के निर्देश दिए। ताकि सिजेरियन डिलीवरी शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले 22 दिनों से सिजेरियन की व्यवस्था बंद है जिससे गर्भवती महिलाओं को 10 किमी दूर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है। इस समस्या के संज्ञान में आने के बाद डीएम ने तत्काल विशेषज्ञ की नियुक्ति के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिले और सभी आवेदनों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड पर सही व समय से डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने, जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने और जीरो पावर्टी के तहत चिह्नित परिवारों को सभी योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान कुछ कार्यदायी संस्थाओं की प्रगति धीमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर भौतिक व वित्तीय प्रगति पोर्टल पर समय से अपडेट करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें