फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

Sat, 01 Aug 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में गुरु पूर्णिमा की धूम रही। जगह-जगह भंडारे के आयोजन हुए। गुरु की पूजा अर्चना के लिए आश्रमों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। बड़ी संख्या में बाहर से आए भक्तों ने विभिन्न आश्रमों, मंदिरों में गुरु दर्शन का लाभ कमाया। आश्रमों में कहीं भंडारे का आयोजन किया गया तो कहीं अखंड रामायण का पाठ किया गया। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। उधर, शिक्षण संस्थाओं में वक्ताओं ने जीवन में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वेद मंत्रों के बीच गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

शहर के नउवा बाग राधा वाटिका में गुरुवार की शाम से हजारों की तादाद में साधु संतों का जमघट लगा रहा। सुबह 8 बजे भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, उनके पुत्र गोपाल गुप्ता, विकास गुप्ता के साथ अन्य परिजनों ने गुरु प्रतिमा स्वामी मूलानंद की मूर्ति की पूजा अर्चना करके भंडारे में आए साधु संतों का तिलक करके अंग वस्त्र और नगद दक्षिणा देकर अपने हाथों से भोजन परोसा।
द्वारिकापुरी हनुमान मंदिर तिवारी तालाब रामगंज पक्का तालाब के महंत स्वामी त्यागीजी महराज के दर्शनों के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आश्रम के बाहर निकलते ही उनकी पूजा अर्चना करने की होड लग गई। यह सिलसिला शाम 3 बजे तक चला। हजारों की तादाद में आए श्रद्धालुओं ने त्यागीजी महराज के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद हासिल किया। आश्रम में सुबह से ही भंडारे का आयोजन किया गया, जो शाम तक निरंतर जारी रहा। इसी प्रकार, कालिकन मंदिर और दुर्गा मंदिर में  भी पूजा अर्चना के साथ भंडारे के आयोजन हुए। रुरेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के वर्मा चौराहा स्थित सांई बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांई बाबा की भव्य झांकी निकाली गई। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी, दिवाकर अवस्थी, सुरेश शुक्ला, प्रकाश, राजकिशोर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। हुसैनगंज संवाददाता के अनुसार ओम गंगाघाट भिटौरा में गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया। जिले के साथ अन्य प्रांतों के श्रद्धालु स्वामी विज्ञानानंद के चरणों में माथा टेकने पहुंचे। शिष्यों ने स्वामी जी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इंसेट
गुरु की महत्ता का किया बखान
गुरु वह है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करता है। गुरु हमारे अंदर की अज्ञानता को मिटाकर ज्ञान का बीज बोता है। हमे अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति रखनी चाहिए। गुरु ही वह व्यक्ति है, जो हमारी सफलता पर प्रफुल्लित होता है। गुरु हमारे कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। गुरु दीपक की तरह निरंतर जलता है और हमारे जीवन में प्रकाश की किरणें बिखेरता है। भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि ब्रह्मा और शंकर जैसा व्यक्ति भी गुरु के बिना संसार से पार नहीं उतर सकता है। गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सूर्योदय के साथ सावन का महीना शुरू हो जाएगा। यह महीना बाबा भगवान शिव के लिए विशेष होता है। इस वर्ष मलमास लग जाने के कारण पहली बार किया जानेवाला कोई शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें