फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजा ओम नम: शिवाय, दर्शन पाकर भक्त निहाल

Tue, 09 Aug 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
गंगाजल लेकर सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर जाते कावंरिये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माहका तीसरा सोमवार जिले में भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शिवालयों में जहां ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप गूंजा तो श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन पाकर निहाल हो गए। हर तरफ हर हर महादेव की गूंज रही। घंटे, घड़ियाल की धुन के बीच महाआरती हुई। ओम घाट भिटौरा से गंगाजल लाकर कांवरियों ने सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



भोर पहर से ही भक्त सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर पहुंचे। महिलाओं और पुरुषों की लंबी लाइन लगी रही। आस्था इस कदर रही कि बाबा के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे लोग बारिश में भीगते रहे। श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव भगवान भोले शंकर की विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर भोले बाबा के चरणों में माथा टेका



कांवर यात्रा मसवानी मोहल्ले खंजड़ी नीम से भोलू गुप्ता और पक्का तालाब से दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में निकली। कांवऱ यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए तांबेश्वर मंदिर पहुंची। यहां कांवरियों ने गंगाजल लाकर शिवजी का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



मंदिर में भोर से रात्रि तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रात्रि में महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इसी प्रकार जीटी रोड बड़ा शिवाला मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया।  बांदा- सागर रोड स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

गंगा स्नान कर भक्तों ने किया जलाभिषेक- बिंदकी। शिव मंदिरों में सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से हर-हर महादेव की गूंज के साथ पूजा, अर्चना में भक्तलीन दिखाई दिए। रूद्राभिषेक, गंगा जलाभिषेक, हवन, पूजन, आरती करने के साथ ही माथा टेक कर भक्तों ने मन्नतें मानी। नगर सहित तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों के पुजारियों ने भोर चार बजे से पूजा अर्चना शुरू करा दिया।


नगर के गांधी चौराहे स्थित बाबा कुटी, जंगल मे स्थित प्राचीन डूंडेश्वर बाबा, किलेश्वर बाबा, जाफरगंज क्षेत्र के लालपुर दरौटा में सिद्धेश्वर मंदिर, अरगल के अरगलेश्वर प्राचीन मंदिर, भर्थरी के शिव मंदिर, चांदपुर के गूढ़ेश्वर, जहानाबाद के राज राजेश्वर, रामतलाई, कालेश्वर शिव मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की। चंदिका माता गंगा घाट बक्सर, शिवराजपुर से गंगा स्नान कर आने वाले भक्तों ने शिव मंदिरों में पहुंच कर शिवलिंग में जलाभिषेक कराया।


नगर पालिका परिषद बिंदकी के एसडीएम जेएन सचान ने बताया कि सभी मंदिरों के इर्द-गिर्द व आने जाने वाले रास्तों की सफाई व्यवस्था करा दी गई थी। मंदिर के पास ही मेला भी लगा हुआ था। जिसमें श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद लगे दुकानों में खरीददारी भी की। मेले में भक्तों ने प्रसाद के रूप में भगवान कुंडेश्वर धाम की फोटो भी खरीदी।



कुंडेश्वर धाम के दर्शन कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद- खागा। क्षेत्र के मझिलगंाव स्थित श्री कुंडेश्वर धाम में सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कंावरिये सुबह से नौबस्ता घाट से गंगाजल लेकर भगवान को जलाभिषेक करने के लिए भोर पहर पहुंचने लगे। बरसात होने के बाद भी मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लग गई। भक्तों ने दर्शन के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर के पास लगे मेले में श्रद्धालुओं ने सामान की खरीदारी भी की।


मंदिर के पुजारी देवीदास महराज ने बताया कि मंदिर में स्थापित कूंडेश्वर भगवान दिन में तीन प्रकार से रूप बदलते हैं। इस मंदिर में मानी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। नगर के व्यापार मंडल की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद चखा।


इसी प्रकार क्षेत्र के सेलरहा के आधेश्वर महादेव, साहीपुर के फतेश्वर शिव मंदिर, सलवन के भाग्येश्वर महादेव, सुल्तानपुर घोष के नाग बाबा मंदिर, रामीपुर के पातालेश्वर महादेव, एकडला के पंचदेव शिव मंदिर, मोटे महादेवन, गहुरेश्वर महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें