फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से मिली दुनाली बंदूक मचा हड़कंप, कारतूस खाली मिला

विज्ञापन
जाफरगंज में रज्जन सविता के खेत में पड़ी बंदूक - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज में थाना क्षेत्र के मदरी गांव के रज्जन सविता के खेत मेें शुक्रवार को लाइसेंसी दुनाली बंदूक बरामद होने से हड़कंप मच गया। बंदूक के पट्टे में तीन कारतूस भी थे। एक कारतूस खाली था। पुलिस की जांच में बंदूक मदरी के पड़ोसी गांव नारायणपुरवा निवासी सहदेव यादव की निकली।
विज्ञापन

पुलिस नरायणपुरवा गांव पहुंची। सहदेव के भाई महादेव ने बताया कि छोटा भाई सहदेव शराब का लती है। वह नशे में रात को विवाद के बाद बंदूक लेकर घर से निकला था। उसके बाद कोई पता नहीं लगा। पुलिस आसपास गांव में सहदेव की तलाश करती रही। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बंदूक कब्जे में ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें