गाजीपुर थाने में बुजुर्ग महिला को लेकर पहुंची लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग की महिलाएं
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में पिता की मौत के बाद घर से निकाली गई बुजुर्ग महिला वापस घर पहुंची है। उसे न्याय दिलाने में लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग संगठन ने मदद की।
गाजीपुर थाने के पखरौली निवासी कमला (65) मायके में कई सालों से रहती थी। उनके दो भाई सेवालाल और जयपाल है। तीन साल पहले पिता की मौत के बाद संपत्ति दोनों भाइयों के नाम हो गई। महिला को कुछ नहीं मिला। तभी महिला को भाइयों ने घर से बाहर निकाल दिया था। पीड़ित महिला सुजानपुर गांव में बहन के घर किसी तरह से गुजर बसर कर रही थी।
अब बहन ने भी महिला का साथ छोड़ा है। इसी गांव की रहने वाली लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग अध्यक्ष हेमलता पटेल संगठन की सदस्यों के साथ पीड़ित महिला को लेकर मंगलवार को थाने पहुंची। एसओ कमलेश पाल को कमला की समस्या बताई। एसओ ने दोनों भाइयों को थाने बुलवाया। भाइयों को पुलिस ने रिश्ते की दुहाई देकर समझाया बुझाया। वह कमला को घर ले जाने को तैयार हुए। एसओ ने बताया कि महिला को उसे भाई घर ले गए हैं।