फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने 30 मेधावियों का किया सम्मान, डीआईओएस ने शील्ड देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
समारोह में मेधावी को शील्ड प्रदान करते डीआईओएस - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर में मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन किया। मंगलवार को समारोह में 30 मेधावियों को मुख्य अतिथि डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि संकट के समय विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित में काम किया है। विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं को राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। कहा कि नई शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
कालेज प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर जिला संयोजक यशस्वी दीक्षित, अभिषेक द्विवेदी, बलराम द्विवेदी, गौरव शुक्ला, शिवम गुप्ता, अंकित जायसवाल, हिमांशू त्रिपाठी, सूर्या पाठक, शिवम अग्निहोत्री, सचिन, हर्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें