फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बीघा खेतों पर फसल उगना बंद

Thu, 21 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
सूखा की चपेट में आने से हजारों बीघा खेतों में फसल उगना बंद हो गई है। पर्याप्त बारिश व जल संसाधनों से पानी न मिलने से खेत की मिट्टी पत्थर की तरह सख्त हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखा की चपेट में आने से हजारों बीघा खेतों में फसल उगना बंद हो गई है। पर्याप्त बारिश व जल संसाधनों से पानी न मिलने से खेत की मिट्टी पत्थर की तरह सख्त हो गई है। इन खेतों में किसानों ने फसलों की बुआई करना भी बंद कर दिया है। छिटपुट बारिश होने पर बुआई की गई तो खेतों की फसल कुछ ही दिनों में ही सूख गई। जिसमें किसानों की लागत भी नहीं निकली। जिला कृषि अधिकारी की माने तो अगर खेतों को पर्याप्त पानी मिल जाए तो जल्द ही फसल उगना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रकृति की मार से पूरे जिले का किसान तबाही से जूझ रहा है, लेकिन यमुना तिरहार क्षेत्र का किसान तो खेती भी नहीं कर पा रहा है। जिले में करीब दो लाख 59 हजार हेक्टेयर खेती योग्य भूमि है। सूखा की चपेट से यमुना तिरहार की करीब 50 हजार बीघा भूमि बंजर हो गई है। मिट्टी से नमी खत्म हो गई है।

खेत की दोमट व बलुई मिट्टी पत्थर जैसी हो गई है। इसमें किसानों की फसल तो क्या घास फूस भी नहीं निकल रहे हैं। किसानों ने खेतों में जोताई व बुआई करना बंद कर दिया है। बिंदकी तहसील के सैंबसी, मौहारी, बिंदौर, गांजर, गजईपुर, गौरहरा, कोरवल, केवई सदर तहसील में घाटमपुर, ओती, कोर्रा, कनक और खागा तहसील में गुरवल, अढ़ावल, अहमदगंज तिरहार, चंदापुर गिरधरपुर, धाना गांव की जमीन सूखा से बंजर बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें