फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वन विभाग और पुलिस की अनदेखी से काटे जा रहे हरे पेड़

विज्ञापन
फोटो-19-गाजीपुर क्षेत्र के कठवारा गांव में कटाई के बाद पड़ी लकड़ी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
फतेहपुर। वन विभाग और पुलिस की अनदेखी से हरे पेड़ों की कटान जारी है। पेड़ों की कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन दरोगा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरे डुंडरा गांव में मंगलवार को ठेकेदार की ओर से हरे नीम के पेड़ काटे गए। कुछ स्थानीय लोगों ने इस प्रक्रिया का वीडियो बनाया जिस पर ठेकेदार और उसके साथियों ने युवकों पर हमला कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वन दरोगा शिवमंगल सिंह यादव ने मलवां थाना क्षेत्र के खरगू सराय निवासी रउफ ठेकेदार के खिलाफ हरे नीम के 10 पेड़ काटने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। कठवारा गांव में भी बृहस्पतिवार को हरे पेड़ों की कटाई का वीडियो वायरल हुआ। इसमें कई पेड़ों को काट दिया गया था। इससे पर्यावरण को गंभीर क्षति हो रही है। वन दरोगा शिवमंगल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-19-गाजीपुर क्षेत्र के कठवारा गांव में कटाई के बाद पड़ी लकड़ी। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें