फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बंदोबस्त अधिकारी को जहरखुरानों ने बनाया था शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा जिले में तैनात चकबंदी विभाग के लापता बंदोबस्त अधिकारी को बाइक सवार बदमाशों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूट लिया और फिर बांदा-टांडा हाईवे किनारे फेंककर भाग गए। सुबह होश आने पर पीड़ित अधिकारी ने परिजनों को सूचना दी, जो उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बंदोबस्त अधिकारी का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लूट के रुपये, बंदोबस्त अधिकारी का एटीएम, परिचयपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैग बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के सूबा नगर निवासी विनोद वर्मा बांदा जिले में बंदोबस्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह शुक्रवार को गोरखपुर से बांदा लौट रहे थे। फतेहपुर के ज्वालागंज बस अड्डे पर पहुंचने पर उनकी परिजनों से बात हुई। इसके बाद वह लापता हो गए। कई घंटे तक परिजनों और सहकर्मियों से संपर्क नहीं हुआ था। तभी उनकी खोजबीन चालू की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के सहारे छानबीन में जुटी थी।
शनिवार सुबह परिजनों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ज्वालागंज बस अड्डे से बांदा जाने वाली बस देर से छूटने वाली थी। तभी बाइक सवार दो लोग उनके पास आकर रुके। उन्होंने बांदा छोड़ने की बात कही। ड्यूटी पर समय से पहुंचने की वजह से वह बाइक सवारों के साथ बैठ गए। राधानगर रेलवे ओवर ब्रिज के पास बाइक सवारों ने कोल्ड ड्रिंक खरीदी। उन्हें भी कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। उनके पास पर्स में 1500 रुपये, तीन मोबाइल, एटीएम कार्ड, बैग और कुछ कागज थे, जो बाइक सवार बदमाश ले गए और उन्हें बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थानाक्षेत्र के मुत्तौर गांव के पास फेंक गए। शनिवार सुबह होश आने पर वह रोड पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घरवालों को फोन किया। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें कोतवाली लेकर आए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बंदोबस्त अधिकारी का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी शफीक निवासी बनियापुर गौर हथगाम है। उसके दो साथी फरार हैं। उससे लूटपाट के 1200 रुपये, एटीएम, परिचयपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैग बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा लूट की धारा में तरमीम किया गया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें