फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री को गोशाला में नहीं मिला हरा चारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। पशुधन विकास परिषद के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने बुधवार को भेवली गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में गंदगी मिलने और हरा चारा उपलब्ध न होने पर नाराजगी जाहिर की और आगे के लिए सचेत किया। सवाल किया कि क्या इसी तरह से पशुधन की रक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

खजुहा ब्लाक क्षेत्र के भेवली गांव के समीप स्थित गोशाल में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं मिली। राज्यमंत्री ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण में पोल तब खुल गई जब गोशाला में हरा चारा नहीं मिला।
हर हाल में हरा चारा उपलब्ध कराकर बेजुबानों को खिलाने के निर्देश दिए। यहां पर बहुत कम मात्रा में पशु आहार मिला। गोशाला में 314 मवेशी हैं। जिनमें अधिकांश गाय हैं। इस मौके पर अनिल उमराव, अनिल सिंह पटेल, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अरुण कटियार, दर्शन पटेल, अशोक पटेल, लाल पटेल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें