फोटो-09- घर से 500 मीटर दूर नलकूप के समीप खुला पड़ा बक्सा और मौजूद लोग। संवाद
-पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर, मामला संदिग्ध लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। परिवार के लोग सोते रहे चोर कुंडी तोड़कर कमरे में रखा बक्से का ताला तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवर सहित एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के रारी बुजुर्ग गांव में चोर रविवार की रात फहीम अहमद के घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे। घर के बरामदे व कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे। चोर कमरे में गए और यहा रखा बक्सा गांव से 500 मीटर दूर नलकूप के पास ले गए।
चोरों ने बक्से की कुंडी, ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर व कपड़ों सहित एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एसआई रमेश कांत त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर जांच-पड़ताल की गई है। अभी तक पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दिया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।