फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कपलिंग टूटने से पटरी से उतरी मालगाड़ी की बोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर से प्रयागराज की ओर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे लाइन पर जा रही मालगाड़ी की आखिरी बोगी कपलिंग टूटने के कारण पटरी से उतर गई। बोगी ट्रैक से उतरने पर लोको पायलट ने इसकी सूचना अफसरों को दी। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बोगी को पटरी पर लाकर हटाया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पांच बजे एक मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। मालगाड़ी डीएफसी लाइन से निकल रही थी। मालगाड़ी जैसे ही छीमी गांव के अंडरपास से 500 मीटर आगे निकली, अचानक पीछे वाली बोगी की कपलिंग टूट गई। इससे वह मालगाड़ी से अलग हो गई और उसके पीछे का पहिया पटरी से नीचे उतर गया। घटना में पहिए भी टूट गए। इसकी खबर मिलने पर खागा रेलवे स्टेशन से अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर स्थानीय मझिलगांव चौकी से पुलिस बल भी पहुंचा। दोपहर तक मरम्मत कार्य के बाद बोगी हटाई गई। हादसा डीएफसी लाइन पर होने के कारण यात्री गाड़ियों के आवागमन में किसी तरह की बाधा नहीं हुई, हालांकि मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा।
सुबह 5:30 बजे कपलिंग टूटने से डीएफसी डाउन लाइन में मालगाड़ी की बोगी उतरी थी अभी तक ट्रैक की मरम्मत चल रही है देर शाम तक आवागम बहाल करा दिया जाएगा। -महेंद्र गुप्ता, वाणिज्य अधिकारी रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें